ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप



खीरों/रायबरेली, 03 जुलाई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● वीडियो बनाने पर प्रधान पति ने पत्रकार को धमकाया

खीरों थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में सोशल आडिट ग्राम सभा बैठक हुई। बैठक में ग्राम प्रधान रोहिणी सिंह नदारद रहीं। प्रधानपति पारथ सिंह ने प्रधान की कमी पूरी की। बैठक में आडिट अधिकारी ने ग्रामीणों से गांव के विकास से सम्बन्धित जानकारी ली। इसी दौरान गाँव की महिलाओ और बुजुर्गो ने प्रधान का विरोध करना शुरु कर दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ मजाक होता है, जोगापुर गांव का सारा विकास कागजो तक ही सीमित है। मौके पर मौजूद एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार सूरज सिंह ने जब ग्रामीणों द्वारा प्रधान के विरोध का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो दबंग प्रधानपति पारथ सिंह ने पत्रकार को धमका कर वीडियो बनाने से रोक दिया।

प्रधानपति ने कहा कि पहले परमिशन लेकर आओ फिर विडियो बनाओ। अब प्रधानपति पारथ सिंह के इस बेतुके बयान को उनका ज्ञान कहा जाए या पोल खुलने का डर? बताते चले कि जोगापुर प्रधान रोहिणी सिंह का गांव के विकास व प्रधानी से कोई सरोकार नहीं है। सारा कार्य प्रधानपति पारथ सिंह देखते है। पारथ सिंह पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं लेकिन कोई कार्यवाही ना होने से प्रधानपति के हौसले बुलन्दी पर है।

ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय से लेकर अवास तक सबमे प्रधानपति ने मोटी कमाई की है। सफाई कर्मचारी सिर्फ प्रधानपति के तबेले में कार्य करता है। यहाँ तक की प्रधानपति पर स्कूल का मिड डे मील डकारने का आरोप भी लगा। जब तक ऐसे तथाकथित प्रधान जनता के पैसो से अपनी जेबें भरेंगे तब तक गांवों और ग्रामीणों का विकास असंभव है। अब देखना ये है कि ऐसे प्रधानों पर कार्यवाही होती है या नहीं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News