भाजपा विधायक कृष्णानन्द राय की हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी बरी



नई दिल्ली, 04 जुलाई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बसपा विधायक मुख्तार अंसारी, सांसद अफजाल अंसारी सहित पांच अन्य को भी बरी कर दिया है। पिछले साल बागपत जेल के अंदर मारे गए गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी भी इस मामले में आरोपी था। हाई प्रोफाइल गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी को भी बरी कर दिया गया है।

नवंबर 2005 में गाजीपुर में कृष्णानंद राय सहित छह अन्य लोगों की हत्या कर दी गई थी। सीबीआई ने बाद में मुख्तार अंसारी पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और 2005 से जेल में बंद है। मुख्तार अंसारी मऊ विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए हैं। पहली जीत 1996 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर प्राप्त हुआ था। 2010 में बसपा द्वारा आपराधिक गतिविधियों के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। 2017 में बसपा के टिकट पर ही चुनाव लड़े।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News