काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने जारी किया शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए अकादमिक कैलेण्डर



वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के लिए स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रस्तावित अकादमिक कैलेण्डर जारी कर दिया है। इस अकादमिक कैलेण्डर में चिकित्सा विज्ञान संस्थान, कृषि विज्ञान संस्थान व प्रबंध शास्त्र संस्थान शामिल नहीं हैं।

■ काउंसिलिंग

कैलेण्डर के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 15.10.2020 से काउंसिलिंग की प्रक्रिया (मुख्य परिसर में रेग्युलर फीस सीटों के लिए) शुरू हो जाएगी, जो 02.11.2020 तक चलेगी। मुख्य परिसर में पेड सीटों के लिए काउंसिलिंग 03.11.2020 से 05.11.2020 तक व संबंद्ध महाविद्यालयों/दक्षिणी परिसर/पेड सीटों के लिए काउंसिलिंग 06.11.2020 से 16.11.2020 तक की जाएगी।

इसी प्रकार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (मुख्य परिसर/दक्षिणी परिसर की रेग्युलर फीस/पेड सीटों के लिए) के लिए 01.10.2020 से काऊंसिलिंग शुरू होगी जो 15.10.2020 तक चलेगी। संबद्ध महाविद्यालयों में रेग्युलर फीस सीटों/पेड सीटों के लिए 16.10.2020 से 18.10.2020 तक काउंसिलिंग प्रक्रिया चलेगी।

■ शिक्षण कार्य

ऑड सेमेस्टर के लिए शिक्षण कार्य 10.09.2020 से शुरू हो कर 30.12.2020 (कुल 90 दिन) तक चलेगा, जबकि ईवन सेमेस्टर के लिए शिक्षण कार्य 18.01.2021 से शुरू होकर 05.05.2021 (कुल 90 दिन) तक चलेगा। स्नातक पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर की कक्षाएं 06.11.2020 से शुरू होंगी और 21.02.2021 तक चलेंगी, जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर की कक्षाएं 16.10.2020 से प्रारंभ होंगी और 05.02.2021 तक चलेंगी। स्नातक पाठ्यक्रमों के दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं 10.03.2021 से 25.06.2021 (कुल 90 दिन) तक चलेंगी जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं 25.02.2021 से 12.06.2021 (कुल 90 दिन) तक चलेंगी।

■ सेमेस्टर परीक्षाएं

स्नातक पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 25.02.2021 से 08.03.2021 तक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 12.02.2021 से 23.02.2021 तक आयोजित कराना प्रस्तावित है। अन्य ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं 05.01.2021 से 15.01.2021 तक आयोजित की जाएंगी। स्नातक पाठ्यक्रमों के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 01.07.2021 से 12.07.2021 तक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19.06.2021 से 30.06.2021 तक होना प्रस्तावित है। अन्य ईवन सेमेस्टर की परीक्षाएं 13.05.2021 से 24.05.2021 तक आयोजित कराई जाएंगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
राष्ट्रीय विशेष
  India Inside News