वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका निहारिका शुक्ला का चयन किया गया है। जिला स्तर पर आयोजित युवा संसद में निहारिका शुक्ला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ• बाला लखेंद्र ने बताया कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में मानव विज्ञान में स्नातकोत्तर की छात्रा निहारिका शुक्ला अब राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेंगी।
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2020 के राष्ट्रीय युवा संसद में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा चंद्राली मुखर्जी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।