--डॉ• इन्द्र बली मिश्र,
काशी हिंदू विश्वविद्यालय,
वाराणसी-उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
■ 14 दिसंबर का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसका सूतक नहीं रहेगा, कर सकेंगे अमावस्या के पुण्य कर्म
सोमवार, 14 दिसंबर को भारतीय समय अनुसार सूर्यास्त के बाद सूर्य ग्रहण होगा। ये भारत में नहीं दिखेगा। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका, अटलांटिक, हिन्द और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
भारत में इस ग्रहण का सूतक नहीं रहेगा। इस दिन अगहन मास की अमावस्या रहेगी और सूतक न होने से अमावस्या से जुड़े सभी शुभ कार्य किए जा सकेंगे। इस दिन नदी में स्नान करें। किसी गौशाला में धन और घास का दान करें।
भारतीय समय के अनुसार शाम को 5:36 बजे हमारे देश में सूर्यास्त हो जाएगा। इसके बाद शाम 7:03 बजे को पूर्ण सूर्य ग्रहण शुरू होगा, जो कि 9:43 बजे अधिकतम स्थिति में पहुंचेगा। रात 12:23 बजे ग्रहण खत्म हो जाएगा। ये ग्रहण भारत में नहीं, लेकिन चिली और अर्जेंटीना में दिखाई देगा।