'गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में नाम दर्ज कराने वाली नेहा सिंह को कुलपति प्रो• राकेश भटनागर ने दी शुभकामनाएं



वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बीएचयू के कुलपति प्रो• राकेश भटनागर ने "गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड" में अपना नाम दर्ज कराने वाली, वैदिक विज्ञान केन्द्र की छात्रा रहीं नेहा सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। प्रो• भटनागर ने बुधवार 30 दिसम्बर 2020 को नेहा सिंह को सम्मानित किया व उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

ज्ञात हो कि कुलपति ने लॉकडाउन के दौरान नेहा सिंह द्वारा लिखी गयी पुस्तकों का विमोचन भी किया। बलिया की रहने वाली नेहा सिंह ने खनिज रंगों से भगवद्गीता पर आधारित "मोक्ष का पेड़" नामक सबसे बड़ी पेंटिंग बनाकर अपना नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।

इस अवसर पर वैदिक विज्ञान केन्द्र के समन्वयक प्रो• उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News