बीएचयू : इस प्रेस विज्ञप्ति से पूर्व कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है



वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

■ नीता अंबानी को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में विज़िटिंग प्रोफेसर बनाए जाने के संबंध में प्रकाशित मीडिया ख़बरों के संदर्भ में

गत दिनों विभिन्न समाचारपत्रों, ऑनलाइन एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में नीता अंबानी को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित सामाजिक विज्ञान संकाय के महिला अध्ययन केन्द्र में विज़िटिंग प्रोफेसर बनाए जाने संबंधी ख़बरें प्रकाशित हुई थीं। इस संबंध में मीडिया के कई सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सम्पर्क भी साधा था और विस्तृत जानकारी मांगी थी। इस बारे में ये स्पष्ट किया जाता है कि नीता अंबानी को विश्वविद्यालय के किसी भी संकाय/विभाग/केन्द्र में विज़िटिंग प्रोफेसर नियुक्त करने या शिक्षण की कोई भी ज़िम्मेदारी देने संबंधी कोई भी आधिकारिक निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं लिया है और न ही ऐसा कोई प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है।

ज्ञातव्य है कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में विज़िटिंग प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए विद्वत परिषद् की मंज़ूरी आवश्यक होती है। इस मामले में न तो ऐसी कोई मंज़ूरी दी गई है और न ही इस प्रकार का कोई प्रस्ताव विद्वत परिषद् के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत हुआ है। इस के अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस विषय पर इस प्रेस विज्ञप्ति से पूर्व कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News