मौसम के बारे में चेतावनी बुलेटिन



07 दिसम्‍बर (पहला दिन):
♦ अंडमान द्वीप पर और उसके आस-पास 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तूफानी हवा।
♦अंडमान द्वीप के आस-पास समुद्र में लहरें बहुत ऊंची उठ सकती हैं।
♦मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान द्वीप के आस-पास समुद्र में न जाएं।
♦असम और मेघालय के सुदूरवर्ती इलाकों में हल्‍के से घना कोहरा।

08 दिसम्‍बर (दूसरा दिन):
♦उत्‍तरी तटीय आंध्र प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा तथा पश्‍चिम बंगाल और ओडिशा के दूर-दराज के इलाकों में भारी वर्षा।
♦ आंध्र प्रदेश और ओडिशा में और उसके आस-पास 40/50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा।
♦आंध्र प्रदेश और ओडिशा के समुद्र में लहरें बहुत ऊंची उठ सकती है।
♦मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आस-पास समुद्र में न जाएं।
♦ असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के सुदूरवर्ती इलाकों में हल्‍के से घना कोहरा।

09 दिसम्‍बर (तीसरा दिन):
♦उत्‍तरी तटीय आंध्र प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा तथा ओडिशा के दूर-दराज के इलाकों में भारी वर्षा।
♦ आंध्र प्रदेश और ओडिशा में और उसके तटीय इलाकों में 40/50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा।
♦ आंध्र प्रदेश और ओडिशा के समुद्र में लहरें बहुत ऊंची उठ सकती है।
♦ मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे आंध्र प्रदेश और ओडिशा के समुद्र में न जाएं।

10 दिसम्‍बर (चौथा दिन):
♦ओडिशा के सुदूरवर्ती इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना।

11 दिसम्‍बर (पांचवां दिन):
♦जम्‍मू-कश्‍मीर के सुदूरवर्ती इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News