रबी की फसल की बुआई 514 लाख हेक्‍टेयर के पार



राज्‍यों से प्राप्‍त आरंभिक खबरों के अनुसार 15 दिसंबर, 2017 तक 514.22 लाख हेक्‍टेयर जमीन पर रबी की बुआई की गई, जबकि पिछले वर्ष 2016 में इसी समय 509.12 लाख हेक्‍टेयर जमीन पर बुआई की गई थी।

गेहूं 245.50 लाख हेक्‍टेयर, चावल 12.88 लाख हेक्‍टेयर, दालें 138.19 लाख हेक्‍टेयर, मोटा अनाज 46.93 लाख हेक्‍टेयर जमीन पर बुआई/रोपाई की गई और 70.73 लाख हेक्‍टेयर जमीन पर तिलहनों की बुआई की गई।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News