रेणुकूट, 18 दिसम्बर। आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हिण्डाल्को मनोरंजनालय के फुटबॉल मैदान पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख एवं विद्यालय के प्रबंधक सतीश आनंद ने ध्वजारोहण एवं मशाल प्रज्ज्वलन के साथ गुब्बारों को हवा मे उड़ा कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। शिक्षक श्याम नारायण पाण्डेय ने स्वस्तिवाचन एवं छात्राओं ने ज्योति मिश्रा के निर्देशन में स्वागत गान प्रस्तुत किया। छात्राओं ने शिक्षिका डा• पूनम वार्षणेय के निर्देेशन मे स्वागत नृृत्य एवं शिक्षिका पुष्पिता पाठक के निर्देशन में रिदम नृत्य प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों ने खेलभावना हेतु शपथ ली। छात्र अभय, आजाद एवं छात्रा काजल व कोमल ने मशाल दौड़ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ के छात्रों के वरिष्ठ वर्ग में अभिषेक कुमार प्रथम, शादाब द्वितीय एवं अभिनव मौर्या तृतीय स्थान पर रहे जबकि छात्राओं में काजल ओझा प्रथम, निशा कुमारी द्वितीय एवं दीपांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ के छात्रों के वरिष्ठ वर्ग में अभिषेक प्रथम, आजाद द्वितीय एवं अभय तृतीय स्थान पर रहे जबकि छात्राओं में खुशबू यादव प्रथम, स्नेहा राय द्वितीय एवं साक्षी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर तीन टांग दौड़ के छात्रों के वरिष्ठ वर्ग में महेश व प्रभाकर प्रथम, आजाद व अभय द्वितीय एवं रिजवान व आरिफ तृतीय स्थान पर रहे तथा कनिष्ठ वर्ग में आलोक व आयुष प्रथम, आशुतोष व सचिन द्वितीय एवं सुजल व सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर रस्सी दौड़ के छात्राओं के वरिष्ठ वर्ग में साक्षी सिंह प्रथम, नेहा द्वितीय एवं निशा तृतीय स्थान पर रहीं जबकि कनिष्ठ वर्ग में कीर्ति जयसवाल प्रथम, श्वेता मिश्रा द्वितीय एवं भूमिका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि सतीश आनंद ने पुरस्कृत किया।
श्री आनंद ने समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनायें देते हुये अपने उद्बोधन में समाज के लिये खेल को महत्वपूर्ण बताया, साथ ही कहा कि खेल भावना से ही टीम भावना एवं अनुसाशन का विकास होता है और अच्छे नागरिक बनने में सहायता मिलती है।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की। संचालन ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी नेे किया एवं अरविंद कुमार अग्निहोत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया। धनंजय सिंह के दिशा निर्देशन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेलकूद विभाग की मीरा जायसवाल, एच• एन• सिंह व भारती झा का अहम योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर हिण्डाल्को मनोरंजनालय के के• बी• एल• श्रीवास्तव, आर• पी• सिंह, संजय सिंह एवं रेणुकूट के खेल प्रेमियों ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।