कम्युनिटिंग पुलिसिंग शिविर का आयोजन



27 दिसम्बर 2017, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कम्युनिटी पुलिसिंग के अन्तर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम जुगैल मजरा भितरी, थाना क्षेत्र जुगैल में कम्युनिटिंग पुलिसिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की उपस्थिति में जन चौपाल लगाकर विभिन्न सरकारी योजनाओ यथा स्वच्छता कार्यक्रम, आँगनवाड़ी, विकलांग पेंशन, मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी ग्राम वासीयों को दी गयी।

इस दौरान गाँव के स्थानीय जरूरतमंदों को कम्बल, बर्तन, ट्राईसाइकिल, बैशाखी आदि व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भितरी के छात्र/छात्राओं को सोलर लैंम्प का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न सरकारी योजनाओ की जानकारी देने हेतु स्टाल लगाये गये तथा स्वास्थ परीक्षण कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यक्तियों को मुख्य धारा में रहकर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग करने के लिये प्रेरित किया गया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News