सुलतानपुर, 13 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
---संतोष यादव। गंगा आई केयर सेन्टर के माध्यम से कमला पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट की टीम ने बगिया चौराहा पर निःशुल्क नेत्र शिविर में मरीजो की जाँच किया जिसमें 30 लोग मोतियाबिंद के मरीज पाये गए।
संस्था के वरिष्ठ शिक्षक डॉ• अजीत शर्मा के निर्देशन एवं अर्चना मिश्रा के नेतृत्व में पैरा मेडिकल टीम ने मरीजों का वीपी जाँच के साथ स्वास्थ परीक्षण कर निःशुल्क दवाये व चश्मा वितरित किया। इसमें संस्थान के प्रशिक्षाथियों में रोहित, महेश धुरिया, मेहराब, अलंकृति, रेनू, अखिल मौर्या, अंकित, आशुतोष, ज्योति साहू, धम्म मित्रा सिंह, साक्षी गुप्ता, लइबा बानो, उत्कर्ष गुप्ता आदि ने मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर एम• पी• गुप्ता भी मौजूद रहें।