सुलतानपुर, 13 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
---संतोष यादव। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के शुभ अवसर पर श्री अरविंद सोसाइटी और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी कैंपस सुल्तानपुर में हुआ।
इस व्याख्यान का विषय था श्री अरविंद एवं स्वामी विवेकानंद।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ• जे• पी• सिंह ने श्री अरविंद को श्री राम कृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद द्वारा दिये गए संदेशों की चर्चा की।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुल्तानपुर के सीएमओ सी• बी• एन• त्रिपाठी जी थे। अन्य वक्ताओं में डॉ• रमेश ओझा (वरीष्ठ सर्जन), अजय गुप्ता (एड्वोकेट), बी• बी• सिंह (अध्यक्ष, एसएएस) एवं राम विशाल तिवारी (एड्वोकेट) थे। लगभग 150 सुधी श्रोताओं ने व्याख्यान का लाभ लिया।