सुलतानपुर, 13 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
---संतोष यादव। पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट की ओर से मिश्रौली गांव में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 125 मरीजी का परीक्षण किया गया।
संस्था के वरिष्ठ शिक्षक डॉ• अजीत शर्मा के निर्देशन एवं अर्चना मिश्रा के नेतृत्व में पैरा मेडिकल टीम ने मरीजों का वीपी जाँच के साथ स्वास्थ परीक्षण कर निःशुल्क दवाये व चश्मा वितरित किया। इसमें संस्थान के प्रशिक्षाथियों में अलंकृति, अखिल मौर्या, अंकित, आशुतोष, ज्योति साहू, धमित्रा सिंह, साक्षी गुप्ता, आफरीन बानो, लइबा बानो, उत्कर्ष गुप्ता, समीर अहमद आदि ने मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का संयोजन एम• पी• गुप्ता ने किया।