राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2018



13 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2018‘ का सातवां संस्करण कर्नाटक में 14 से 20 जनवरी, 2018 तक आयोजित किया जाएगा

विविधता में एकता के विचार का समरोह मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय 14 जनवरी, 2018 से कर्नाटक में एक भारत श्रेष्ठ भारत सांचे के तहत राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के सातवें संस्करण का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा संसदीय मामले मंत्री अनंत कुमार एवं केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं पर्यावरण मंत्री डॉ• महेश शर्मा इस महोत्सव का उद्घाटन 14 जनवरी, 2018 को सायं 7.30 बजे ज्ञान ज्योति सभागार, पैलेस रोड, गांधी नगर एवं बंगलूरु में करेंगे।

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम 31अक्टूबर, 2016 को विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ किया गया था जिससे कि विविध संस्कृतियों के लोगों के बीच परस्पर समझ और संबंधों को बढ़ाया जा सके और इसके माध्यम से भारत की मजबूत एकता एवं अखंडता सुनिश्चित की जा सके।

कर्नाटक के साथ जिस राज्य की जोड़ी बनी है, वह है उत्तराखंड। इस महोत्सव में शास्त्रीय से लेकर लोक कलाओं तक कला के विविध रूपों, संगीत एवं नृत्य, थिएटर से लेकर साहित्य और दृश्य कलाओं की प्रचुरता को प्रदर्शित किया जाएगा तथा यह लोगों को स्थापित एवं उभरती कला प्रवाहों के सर्वश्रेष्ठ तत्वों का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगा। एक हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्सव प्रस्तावित समारोह का हिस्सा है। कई साझेदार राज्यों की पाक कला संस्कृति को एक फूड फेस्टिवल के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

● यह महोत्सव कर्नाटक में निम्नलिखित स्थानों पर आयोजित किया जाएगा:

• बंगलूरु 14 से 16 जनवरी

• हुबली-धारवाड़ 17 से 18 जनवरी

• मंगलूरु 19 से 20 जनवरी

सांस्कृतिक उत्सवों का आयोजन कर्नाटक में सभी स्थानों पर किया जाएगा। सांस्कृतिक उत्सवों के अतिरिक्त, बंगलूरु में महोत्सव के लिए कई प्रकार के समारोहों के लिए भी योजना बनाई गई है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News