सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए बीना एरिया में खान सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत



बीना, सोनभद्र, 15 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

---हरिओम पाण्डेय। एनसीएल के बीना क्षेत्र में सोमवार से खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ स्थानीय महाप्रबन्धक कार्यालय पर सुरक्षा की शपथ लेकर किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक बिपिन कुमार ने कहा कि खान सुरक्षा किसी भी राष्ट्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जरा सी चूक बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। इस मौके पर उपप्रबंधक कार्मिक मोहम्मद शहबाज ने उपस्थित कर्मियों को शपथ दिलाई।

वहीं पीओ एस•पी• सिंह, स्टाफ अधिकारी कार्मिक योगेश सिंह, स्टाफ अधिकारी (सिविल) ए•के• सिंह, क्षेत्रीय खान सुरक्षा अधिकारी ए•एन• मालवीय, स्टाफ अधिकारी (एम•एम•) बी•के• सिंह आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में परियोजना अधिकारी एस•पी• सिंह ने खदान स्थित हाजिरी घर पर कोल कर्मियों को खान सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी को सजग रहकर सुरक्षित रहते हुए अपना लक्ष्य अर्जित करना चाहिए।

परियोजना सुरक्षा अधिकारी के•के• रजक ने बताया कि सप्ताह के दौरान सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां, सुझाव, सावधानियां बरतने आदि की जानकारी विशेष रूप से दी जाती है।

इस मौके पर खान प्रबन्धक के•के• झा, परियोजना कार्मिक अधिकारी मोहम्मद शहबाज, अग्निशमन अधिकारी अमित जैन, बी•आर• बिश्नोई, कोल सेक्शन इंचार्ज ओ•पी• झा आदि लोग मुख्य रूप मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News