तीरंदाज गोहेला बोरो को पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय राष्‍ट्रीय कल्‍याण कोष’ योजना से 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता



16 जनवरी 2018,इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) तीरंदाज सुश्री गोहेला बोरो को ‘खिलाडि़यों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय राष्‍ट्रीय कल्‍याण कोष’ योजना से 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

युवा मामले एवं खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौर ने राष्‍ट्रीय स्‍तर की तीरंदाज गोहेला बोरो को उनके चिकित्सा उपचार हेतु ‘खिलाडि़यों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय राष्‍ट्रीय कल्‍याण कोष’ योजना के तहत दो लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि मुहैया कराने को मंजूरी दी है।

‘खिलाडि़यों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय राष्‍ट्रीय कल्‍याण कोष’ योजना के तहत उन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चिकित्सा उपचार के लिए एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जो फिलहाल भीषण गरीबी से जूझ रहे हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News