काशी : धरती के नीचे गुपचुप तरीके से बसाया मिनी शहर



वाराणसी, 17 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) किसी को कानोकान खबर नहीं हुई और बाबा विश्वनाथ मंदिर से कुछ दूर धरती के नीचे गुपचुप तरीके से 'मिनी शहर' बस गया

(●) प्रथम दृष्टया यह शहर अवैध भी है। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है

---संजय पाठक। हुआ यूं कि एसएसपी दालमंडी इलाके से अतिक्रमण हटाने के बाबत पूर्व में दिए निर्देश के क्रम में निरीक्षण के लिए निकले। चौक थाने के बगल से दालमंडी में प्रवेश करने पर लंगड़ा हाफिज मस्जिद के सामने एक कटरे के बेसमेंट में रोशनी दिखाई दी। पता चला कि बेसमेंट में काम चल रहा है। पुराने मकान में बेसमेंट के निर्माण की बात पता चलने पर पार्किंग की व्यवस्था देखने के लिए उत्सुकतावश एसएसपी कटरे में प्रवेश किए। कप्तान के साथ ही चौक पुलिस भी हैरान रह गई क्योंकि कटरे का मुहाना दालमंडी से शुरू हुआ और बेनिया पार्क की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाकर समाप्त हुआ।

एसएसपी बेसमेंट में घुसे और अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। बेसमेंट में लगभग 40 बिस्वा में अंदर एक के बाद एक कई कटरे बने थे। इसके बाद एसएसपी ने आसपास के अन्य कटरों की छानबीन शुरू की। जैसे-जैसे पड़ताल बढ़ती गई पुलिस की हैरानी भी बढ़ती गई। वहां मौजूद दर्जनों कटरे के नीचे एक नया बाजार बनाया जा रहा है। आलम यह कि मस्जिद के आसपास भी खोदाई कर बेसमेंट में कटरा बनाया जा रहा था।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News