प्रधानमंत्री द्वारा राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं



नई दिल्ली, 21 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(■) प्रधानमंत्री की मेघालयवासियों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालयवासियों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘मैं सदैव मेघालयवासियों के स्नेह को संजो के रखूंगा। इस राज्य का प्राकृतिक सौंदर्य मनमोहक है। मैं मेघालयवासियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं रहन-सहन की कामना करता हूँ।’’


(■) प्रधानमंत्री की मणिपुरवासियों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुरवासियों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं कामना करता हूँ कि आने वाले समय में मणिपुर सम्वृद्धि की नई ऊँचाईयों पर बना रहे।’’


(■) प्रधानमंत्री की त्रिपुरावासियों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरावासियों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘त्रिपुरा शानदार इतिहास और कर्मशील युवाओं से समृद्ध है, जिनकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।’’

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News