डा• इनेस फार्नेल के पति राइनर फार्नेल नहीं रहे



भारत में हिन्दीभाषियों की चहेती दोस्त और भारतप्रेमी विदुषी डॉ• इनेस फार्नेल के पति राइनर फार्नेल का गत सोमवार, 16 जनवरी को हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। 53 वर्षीय स्व• राइनर वर्तमान में जर्मनी के बर्मिन ज़िला अंतर्गत पानकेटल क्षेत्र से मेयर थे।

उल्लेखनीय है कि डा• इनेस फार्नेल जर्मनी में गोटिंगेन विश्वविद्यालय में इंडोलाजिस्ट यानी भारत-विद्या की व्याख्याता हैं।डॉ. इनेस डेढ़ से भी अधिक भारत यात्रा कर चुकीं हैं।

पानकेटल के डिप्टी मेयर ने बेहद दुख से राइनर फार्नेल के मौत की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि स्व• राइनर आगामी मई में होने वाले स्थानीय चुनाव में अपनी प्रबल दावेदारी प्रस्तुत करने वाले थे। राजनीतिक रूप से सक्रिय बेहद हँसमुख, स्पष्टवादी और मिलनसार स्व• राइनर बर्लिन स्टेट पुलिस स्कूल में शिक्षक भी रहे हैं। यह उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व ही था कि वे सन् 2003 से अपने आख़िरी दिनों तक पूर्णकालिक मेयर रहे।

स्व• राइनर के प्रति हिन्दी के कई साहित्यकारों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करके ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिरशांति की प्रार्थना की। स्व• राइनर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से हिन्दी जगत के वरिष्ठ साहित्यकार शिवमूर्ति, पत्रकार सुभाष राय, शैलेन्द्र सागर, विजय राय, भगवान स्वरूप कटियार, कौशल किशोर, कवियत्री सुशीला पुरी, कहानीकार उषा राय एवं किरन सिंह, प्रज्ञा पांडेय, सम्पादक अरुण सिंह, कार्टूनिस्ट राम बाबू, विभा सिंह व मधू सिंह आदि हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News