बीएचयू : प्रवेश की प्रक्रिया शुरु, आधार कार्ड होगा अनिवार्य



वाराणसी, 22 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(★) आनलाईन प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी

---हरेन्द्र शुक्ला। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में यूईटी-2018/पीईटी-2018 में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी, 2018 से शुरू हो गयी है। ऑनलाइन प्रवेश आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2018 है। प्रवेश परीक्षा संबंधी जानकारी http://www.uidai.gov.in पर देखी जा सकती है। आवेदन के लिए आवेदकों के पास यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार कार्ड होना चाहिए।

यूईटी-2018/पीईटी-2018 के लिए आवेदन करते समय आवेदकों को अपनी आधार संख्या, नाम, जन्म-तिथि तथा लिंग संबंधी जानकारी देनी होगी जिसकी पुष्टि यूआईडीएआई के डाटा से की जाएगी। यदि ये विवरण आधार के डाटा से मेल नहीं खाते हैं तो आवेदक यूईटी-2018/पीईटी-2018 के लिए आवेदन पत्र नहीं भर पाएंगे। प्रवेश परीक्षा के दौरान आधार कार्ड भी लाना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए 34 स्नातक, 125 परास्नातक और 58 डिप्लोमा/प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इन पाठ्यक्रमों का वर्गीकरण “सामान्य पाठ्यक्रम”, “व्यावसायिक पाठ्यक्रम” तथा “वृत्तिक पाठ्यक्रम“ के रूप में किया गया है। इन पाठ्यक्रमों में संयुक्त रूप से लगभग 12,000 सीटें हैं। इस वर्ष चार अन्‍य शहरों यथा पटना, रांची, रायपुर व झांसी में भी परीक्षा केन्‍द्र होगा। इस प्रकार स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु परीक्षा देश के कुल 20 शहरों यथा जयपुर, भोपाल, पटना, रांची, रायपुर, बडौदरा, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्‍ची, कोलकाता, भुवनेश्‍वर, गुवाहाटी, दीमापुर, झांसी, दिल्‍ली, इलाहाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, मिर्जापुर और वाराणसी में 15 अप्रैल 2018, 29 अप्रैल 2018, 13 मई 2018 तथा 20-27 मई 2018 को आयोजित की जायेगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News