वाराणसी, 26 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
(★) इनरव्हील कल्ब वाराणसी नार्थ उदया के गणतंत्र दिवस समारोह में असहायों को कंबल वितरित
इनरव्हील कल्ब वाराणसी नार्थ उदया की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अस्सीघाट पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ममता द्विवेदी ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर सैकड़ों असहाय और गरीब लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। तत्पश्चात कल्ब की सदस्यायों ने गंगाजी में बजडे पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर खूब धमाल मचाया।
अतिथियों का स्वागत करते हुये कल्ब की अध्यक्ष तनू शुक्ला ने कहा कि आजादी की आजादी का संरक्षण करना हर नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर संयोजिका भावना खनेजा, डा• नूतन सिंह, रोली सिंह, प्रियांका ओझा, संध्या सिंह, साधना बहल, रोशनी हिरानी, कंचन मिश्रा, साधना गुप्ता, संगीता श्रीवास्तव, मंजू गुप्ता, मनिषा लोहिया, रुपाली गुप्ता, अमाता सिंह, रोशनी कथोरिया आदि मौजूद रही।