सोनभद्र, 28 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
जनपद सोनभद्र में रविवार 28 जनवरी को पुलिस अधीक्षक आर• पी• सिंह सहित क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष आयोजित गोष्ठी में उपस्थित हुए।
वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत खुले में शौच मुक्त के प्रचार-प्रसार हेतु 130 कि•मी• लम्बी मानव श्रृखला के आयोजन के दृष्टिगत मार्गो पर यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु विषय पर चर्चा की गयी।