गंगा स्वच्छता की स्थिति बद्द से बद्दतर - प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र



वाराणसी, 29 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(★) आस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं शोध छात्रों का दल ने किया संकटमोचन के महंत से भेंट

---हरेन्द्र शुक्ला। आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान संकाय की डीन प्रो• ग्वेडा टावेन के नेतृत्व में अध्यापकों एवं शोध विद्यार्थियों का दल सोमवार को तुलसीघाट पर संकटमोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष, आईआईटी बीएचयू इलेक्ट्रॉनिक विभाग के प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र से भेंट किया । शैक्षणिक भ्रमण पर आये अध्यापकों विद्यार्थियों के गंगा की स्वच्छता पर किये गये सवाल पर प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र ने कहा कि सरकार ने गंगाजी की स्वच्छता के लिए गंगा मंत्रालय विभाग भी बनाया और मां गंगा की स्वच्छता के लिए नमामि गंगे योजना की लगभग 4 वर्ष से पूरे जोशो खरोश के साथ योजना भी चलाई जा रही है लेकिन गंगा की स्वच्छता की दिशा नतीजा शिफर रहा। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी गंगाजी की स्वच्छता बद से बद्दतर है।

प्रो• मिश्र ने कहा कि जब तक गंगा जी में गिरने वाले गंदे सिवेज, नालों को बंद नही किया गया तब तक गंगा की स्वच्छता की बात करना बेमानी होगी।

इस अवसर पर आस्ट्रेलियाई टीम ने तुलसीघाट पर गंगा स्वच्छता के लिए 3 दशक से निर्मित संकटमोचन फाउंडेशन का प्रयोगशाला का भी भ्रमण कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News