31 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
केन्द्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त श्री राजीव 27 फरवरी 2018 को चार वर्षों का अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। तदनुसार कार्मिक तथा प्रशिक्षण विभाग ने अग्रणी समाचार पत्रों (अंग्रेजी के दो तथा हिन्दी का एक) में विज्ञापन जारी करके चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विभाग ने पात्र उम्मीदवारों से केन्द्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। 19 जनवरी 2018 को जारी एक रिक्ति सर्कुलर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की वेबसाइट (www.dopt.gov.in) पर अपलोड किया गया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2018 है।