सांसद मनोज तिवारी के जन्मदिन पर बीएचयू के छात्रों ने किया रक्तदान



---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी, 01 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(★) छात्रनेता राकेश उपाध्याय के संयोजन में आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़े लोग

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र नेता राकेश उपाध्याय के संयोजन में 'मनोज तिवारी फैन्स क्लब वाराणसी' की ओर से गुरुवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी के जन्मदिन पर सर सुंदरलाल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में अभ्यागतों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम संयोजक राकेश उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भोजपुरी भाषा और सिनेमा के राष्ट्रीय व्यक्तित्व मनोज तिवारी हम छात्रों के बड़े भाई के समान हैं। इतने ऊंचे पदों पर पहुंचने के बाद भी उनका लोक जीवन से जुड़ाव हमे प्रेरणा देता है। उन्होंने बीएचयू से शिक्षा ग्रहण की और आज इतने ऊंचाई पर हैं। यह हम छात्रों के लिए गर्व की बात है। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि वे लगातार उचाईयों पर पहुंचे और आगे बढ़ें।

इस अवसर पर बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता डॉ• एम• के• सिंह, न्यूरोलाजिस्ट एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन प्रो• विजययनाथ मिश्र, डा• अभिषेक पाठक, डा• अशोक कुमार राय, प्रभुनाथ (दाढ़ी), राकेश उपाध्याय सहित मौजूद अन्य लोगों ने मनोज तिवारी के जन्मदिन पर उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News