बीएचयू और सद्गुरु अस्पताल के बीच समझौता शीघ्र



---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी, 03 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक और श्री सद्गुरु अस्पताल के निदेशक के बीच हुई वार्ता में मसौदा हुआ तैयार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान और चित्रकूट स्थित श्री सद्गुरु नेत्र अस्पताल के बीच स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए मसौदा पर शीघ्र ही समझौता होगा। इस बाबत बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो• वी• के• शुक्ला और श्री सद्गुरु नेत्र अस्पताल के निदेशक के बीच शुक्रवार को बीएचयू की ओर से दी जाने वाली चिकित्सा सेंवा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो फरवरी के अंतिम सप्ताह में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हो जायेगा।

वर्षो से श्री सद्गुरु अस्पताल में मरीजों की सेंवा में जुटे बीएचयू न्यूरोलॉजिस्ट प्रो• विजययनाथ मिश्र की पहल पर बीएचयू प्रशासन ने चित्रकूट में श्री रणक्षोर दास द्वारा स्थापित श्री सदगुरु नेत्र अस्पताल में इमरजेंसी, न्यूरोलॉजी, मेडिसिन, ह्रदय रोग विभाग को संचालित करने पर विचार कर रहा है ताकि दुर्गम इलाको के गरीबों का सुगमता से इलाज हो सके। इस समझौते से स्वास्थ्य सेंवाओ के लिए बाहर जाने वाले बांदा, कर्वी, चित्रकूट के साथ ही यूपी की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के पिछड़े इलाके के मरीजों को लाभ मिलेगा।

बातचीत के दौरान सद्गुरु नेत्र अस्पताल के निदेशक ने कहा कि श्रीराम की तपोभूमि चित्रकुट में सेवा से चल रहे नेत्र अस्पताल में अब बीएचयू की पहल से अन्य रोगों का भी इलाज आसान हो जायेगा। चित्रकूट में बांदा, बुन्देलखण्ड में हर गरीब असहाय मरीजों का सहारा श्री सद्गुरु अस्पताल होता है। धर्मपत्नी के साथ बीएचयू पहुंचे प्रो• जैन का चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो• वी• के• शुक्ला, न्यूरोलॉजिस्ट प्रो• विजययनाथ मिश्र ने अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News