06 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
(●) राष्ट्रपति 07 फरवरी को श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर भगवान श्री बाहुबलि स्वामी के महामस्तकाभिषेक महोत्सव 2018 का उद्घाटन करेंगे
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 6 फरवरी, 2018 शाम को कर्नाटक की यात्रा पर जायेंगे। महामहिम राष्ट्रपति 7 फरवरी, 2018 को श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर भगवान श्री बाहुबलि स्वामी के महामस्तकाभिषेक महोत्सव 2018 का उद्घाटन करेंगे।
महामस्तकाभिषेक महोत्सव प्रत्येक 12 वर्ष में मनाया जाता है। यह महोत्सव पिछले 1000 वर्षों से मनाया जा रहा है।