रबी विपरण मौसम 2018-19 के दौरान 320 लाख टन गेहूं की खरीद का अनुमान



15 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) खरीफ विपरण मौसम 2017-18 के दौरान 55 लाख टन धान/ चावल की खरीद का अनुमान

सरकार ने रबी विपरण मौसम 2018-19 के लिए 320 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह फैसला सचिव (खाद्य) रविकांत की अध्यक्षता में राज्यों के खाद्य सचिवों के सम्मेलन में किया गया है। सरकार ने खरीफ विपरण मौसम 2017-18 के लिए भी 55 लाख टन धान/ चावल की खरीद का लक्ष्य रखा है।

राज्यों से आग्रह किया गया है कि वे खरीद केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी करें और न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में विस्तार से प्रचार करें, और सुनिश्चित करें कि किसानों को जल्द अपनी उपज का भुगतान मिल जाए।

2018-19 के दौरान गेहूं खरीद अनुमान का राज्यवार ब्यौरा इस प्रकार है :

क्र. स.
राज्य
गेहूं खरीद अनुमान (लाख मिट्रिक टन)

1.
पंजाब
119.00

2.
हरियाणा
74.00

3.
मध्य प्रदेश
67.00

4.
उत्तर प्रदेश
40.00

5.
राजस्थान
16.00

6.
बिहार
2.00

7.
उत्तराखंड
1.00

8.
गुजरात
0.50

9.
अन्य राज्य
0.50

योग 320.00



2018-19 के दौरान धान/ चावल खरीद अनुमान का राज्यवार ब्यौरा इस प्रकार है :

क्र. स.
राज्य
धान/ चावल खरीद अनुमान (लाख मिट्रिक टन)

1.
आंध्रप्रदेश
18.00

2.
तेलंगाना
19.00

3.
ओडिशा
7.00

4.
तमिलनाडु
5.00

5.
केरल
1.32

6.
पश्चिम बंगाल
4.00

7.
असम
0.34

8.
महाराष्ट्र
0.34

योग 55.00

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News