गंगासेवी प्रो वीरभद्र मिश्र की स्वच्छ गंगा मिशन को एयर शो ने किया सलाम



---हरेन्द्र शुक्ला ( वाराणसी, 18 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(★) आईआईटी बीएचयू के एयरो माडलिंग क्लब ने शो में दिखाया अजूबा करतब

आईआईटी बीएचयू में आयोजित टेक्नेस - 18 में रविवार को एयरो माडलिंग क्लब आईआईटी बीएचयू की ओर से सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर, ख्यातिलब्ध पर्यावरणविद एवं संकटमोचन मंदिर के पूर्व महंत प्रो वीरभद्र मिश्र की स्मृृति में जिमखाना ग्राउंड में आयोजित एयर शो में प्रो स्व मिश्र के पर्यावरण के प्रति समर्पण एवं गंगा की स्वच्छता के सपनों को पंख लगाया। आस्ट्रेलिया से आयी स्वच्छ गंगा अभियान संकटमोचन फाउंडेशन की सहयोगी ओजग्रीन की संस्थापिका सू लेनाक्स ने बतौर मुख्य अतिथि एयर शो का उद्घाटन किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि नयी पीढी नई संकल्पनाओं के साथ आगे बढ़ रही है। जिसमें तकनीकी उचच्ता उसकी मदद कर रही है। ऐसे में युवाओं में ज्यादा से ज्यादा नव प्रवर्तन देखने को मिल रहा है। यह तकनीकी विकास के क्षेत्र में सुखद लक्षण है। इस अवसर पर जिमखाना मैदान में आयोजित एयरो शो में ब्लैक हक, हरक्यूलिस, 25 सीसी ओक्टाकाप्टर, हाई थर्सट रेसिंग शो की आसमान में कलाबाजियां दर्शकों को देखने को मिली।

अतिथियों का स्वागत करते हुये कार्यक्रम संयोजक बीचयू के न्यूरोलॉजिस्ट प्रो विजययनाथ मिश्र ने कहा कि तकनीकी छात्रों द्वारा यह प्रयास गंगा की स्वच्छता की दिशा में स्व प्रो वीरभद्र मिश्र द्वारा गंगा की स्वच्छता अभियान को तकनीकी मदद देगा। इस अवसर पर आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो राजीव संगल, बीएचयू भोजपुरी अध्ययन केन्द्र के निदेशक प्रो श्रीप्रकाश शुक्ल, प्रो वीरेन्द्र राय सहित आईआईटी बीएचयू के छात्रों सहित शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भारी संख्या में मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News