भारतीय डाक द्वारा ऑनलाइन उपभोक्ता सर्वेक्षण की शुरूआत



20 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय डाक ने वर्ष 1854 में अपनी शुरूआत से ही संचार क्षेत्र में देश के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति की है। भारतीय डाक वर्षों से नागरिकों को विभिन्न सेवाएं प्रदान कर रहा है। इनमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय डाक सुविधाएं, देश और विदेशो में पैसे भेजने की सुविधाएं, छोटी बचत, डाक टिकट संग्रह, जीवन बीमा, खुदरा सेवाएं और बिल भुगतान आदि सम्मिलित हैं।

भारतीय डाक द्वारा नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के कारण इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया जानना आवश्यक है। सेवा में सुधार और उपभोक्ता संतुष्टि भारतीय डाक के लिए आवश्यक है।

इस संबंध में भारतीय डाक द्वारा एक ऑनलाइन उपभोक्ता सर्वेक्षण की शुरुआत की गई है, जहां कोई भी उपभोक्ता सेवाओं के संबंध में अपना प्रतिक्रिया और सुझाव प्रदान कर सकता है। 16 फरवरी 2018 से प्रारंभ हुआ यह सर्वेक्षण तीन माह तक चलेगा और 15 मई 2018 तक भारतीय डाक की वेबसाइट (www.indiapost.gov.in) पर उपलब्ध रहेगा। कोई भी नागरिक डाक सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में अपने सुझाव दे सकता है। सर्वेक्षण में प्राप्त सुझावों के आधार पर सेवाओं में सुधार के प्रयास किए जाएंगे और इससे डाक सेवाओं में सुधार के क्षेत्रों की पहचान संभव हो सकेगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News