लखनऊ में उत्तर प्रदेश निवेशक शिखर सम्‍मेलन



लखनऊ, 20 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) प्रधानमंत्री 21 फरवरी को लखनऊ में उत्तर प्रदेश निवेशक शिखर सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 21 फरवरी को लखनऊ में दो दिवसीय उत्तर प्रदेश निवेशक शिखर सम्‍मेलन 2018 का उद्घाटन करेंगे। राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, सुरेश प्रभु, स्‍मृति इरानी, रवि शंकर प्रसाद, डॉ• हर्षवर्धन, वी• के• सिंह, धर्मेन्‍द्र प्रधान इस शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे और राज्‍य में निवेश आकर्षित करने के लिए आयोजित किए जाने वाले अलग-अलग सत्रों की अध्‍यक्षता करेंगे। जहां एक ओर प्रधानमंत्री 21 फरवरी को शिखर सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे, वहीं दूसरी ओर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे।

इस सम्‍मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्‍य इस राज्‍य में उपलब्‍ध निवेश अवसरों और संभावनाओं से निवेशकों को अवगत कराना है। यह सम्‍मेलन एक वैश्विक प्‍लेटफॉर्म उपलब्‍ध करायेगा जहां विभिन्‍न मंत्रीगण, कॉरपोरेट जगत की हस्तियां, वरिष्‍ठ नीति निर्माता, अंतर्राष्‍ट्रीय संस्‍थानों के प्रमुख और विश्‍व भर के शिक्षाविद इस राज्‍य में आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करने और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से एकजुट होंगे।

इस आयोजन के लिए सात राष्‍ट्रों यथा फि‍नलैंड, नीदरलैंड, जापान, चेक गण्‍राज्‍य, थाईलैंड, स्‍लोवाकिया और मॉरीशस को ‘कंट्री पार्टनर’ के रूप में चिन्हित किया गया है। इस शिखर सम्‍मेलन के दौरान कई सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए जाने की आशा है।

इस सम्‍मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री के उस आह्वान को ध्‍यान में रखकर किया जा रहा है जिसमें उन्‍होंने राज्यों से अपनी संभावनाओं को दर्शाते और निवेशकों को आकर्षित करते हुए अपने चहुंमुखी विकास के लिए सहकारी और प्रतिस्पर्धी संघवाद की भावना के साथ काम करने को कहा है। प्रधानमंत्री ने अपने वादे एवं प्रतिबद्धता को ध्‍यान में रखते हुए इसी वर्ष 4 फरवरी को गुवाहाटी में ‘वैश्विक निवेशक शिखर सम्‍मेलन’ और 18 फरवरी को ‘मैग्‍नेटिक महाराष्‍ट्र’ का उद्घाटन किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News