बीएचयू : डाॅ• धीरज किशोर मानद फेलोशिप से सम्मानित



---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी, 28 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान संस्थान मेडिसीन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ• धीरज किशोर को मधुमेह के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ठ शोध हेतु गत 22 से 25 फरवरी 2018 तक बंग्लुरू (कर्नाटक) में आयोजित असोसिएशन आॅफ फिजीशियन आॅफ इण्डिया के वार्षिक सम्मेलन ‘‘एपीकान’’ द्वारा मानद फेलोशिप एवं मेडल (फेलो आॅफ इण्डियन कालेज आॅफ फिजीशियन) से सम्मानित किया गया है। डाॅ• किशोर वर्ष 2005 से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में वरिष्ठ चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं उन्हें मधुमेह (डायविटीज) के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह फेलोशिप दिया गया है।

इस सम्मान के लिए बीएचयू मेडिकल कालेज के अध्यापको, शुभचिंतकों ने उन्हे बधाई दी है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News