पुलिस महानिरीक्षक 'विन्ध्याचल परिक्षेत्र' की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन



विन्ध्याचल, 06 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

विश्वभर में 08 मार्च को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाये जाने के परिपेक्ष्य में पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश के निर्देशानुसार 06, 07 व 08 मार्च को तीन दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के क्रम मे पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर की अध्यक्षता में आज मंगलवार 06 मार्च 2018 को पुलिस लाईन चुर्क प्रशासनिक भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व थानों के बाल कल्याण अधिकारी/महिला डेस्क महिला थाना पर नियुक्त महिला आरक्षीयों द्वारा गोष्ठी मे प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी के दौरान (1) वीमेन पावर लाइन एक परिचय/कार्य प्रणाली-1090, (2) शक्ति परी (पावर एंजिल), (3) लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम-2012, (4) कार्यस्थल यौन उत्पीड़न, (5) घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरुकता अधियान, (6) महिलाओ से सम्बन्धित कानुनी प्रावधान, (7) महिलाओ के सुरक्षार्थ कुछ महत्वपूर्ण टिप्स, बिन्दुओं पर चर्चा व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News