09 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पर्यटन मंत्रालय अतुल्य भारत धरोहर श्रृंखला के तहत दिल्ली, वाराणसी और कोच्चि में संगीत-माला कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। ये तीनों स्थान देश के महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र हैं। संगीत-माला कार्यक्रम का आयोजन स्पिक-मैके के सहयोग से किया जाएगा, जो 6 सप्ताहांतो के दौरान होगा। इसका उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहन देना और ‘सबके लिए पर्यटन’ के सिद्धांत को लागू करना है। संगीत-माला के तहत हिन्दुस्तानी और कर्नाटक शैली के गायक और वादक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसी तरह कव्वाली, कबीर गायन, सहगान, बाउल और अन्य लोकविधाओं में भी गायन और वादन पेश किया जाएगा।
दिल्ली में यह आयोजन 10 मार्च, 2018 को लाल किला में शुरू होगा। सबसे पहले इटावा घराने के सितार वादक उस्ताद शाहिद परवेज खान हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत पेश करेंगे। उनके बाद हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में मुम्बई की डॉ• अश्विनी भिड़े-देशपांडे गायन प्रस्तुत करेंगी। वे जयपुर-अतरौली घराने से संबंधित हैं। भारत की अग्रणी बाउल संगीतकार और बंगाल की बाउल लोकगायिका, संगीतकार और दास्तानगो पार्वती बाउल 11 मार्च को अपना कार्यक्रम पेश करेंगी। रामपुर (उत्तर प्रदेश) के वारसी बिरादरान कव्वाली पेश करेंगे। उल्लेखनीय है कि ये विश्व प्रसिद्ध कव्वाल पद्मश्री अजीज अहमद खान वारसी के पौत्र हैं। इनकी कव्वाली में दिल्ली घराने की गायकी की विशेष छाप नजर आती है। इन्हें पारंपरिक सूफियाना कव्वाली, गजल, ठुमरी, भजन और शास्त्रीय बंदिशों के लिए जाना जाता है।
17 मार्च, 2018 को अरब की सराय, हुमायूं के मकबरे पर वायलिन वादक डॉ• एल सुब्रमण्यम, मृदंग वादक डॉ• उमायलपुरम के सिवारामन और संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसी तरह 18 मार्च, 2018 को मालिनी अवस्थी (ठुमरी) और कैपिटल सिटी मिन्सट्रेल्स (सहगान) का कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम का विस्तृत ब्यौरा इस प्रकार है -
अतुल्य भारत धरोहर श्रृंखला के कार्यक्रम की सारणी
शहर
स्थान
तिथि और समय
कलाकार
दिल्ली
लालकिला
शनिवार, 10 मार्च, 2018 6:00 शाम
उस्ताद शाहिद परवेज (सितार) (पद्म श्री)
डॉ. अश्विनी भिड़े-देशपांडे (गायन)
रविवार, 11 मार्च, 2018 6:00 शाम
कव्वाली - रामपुर वारसी बिरादरान
बाउल संगीत – पार्वती बाउल
अरब की सराय, हुमायूं का मकबरा
शनिवार, 17 मार्च, 2018 6:00 शाम
डॉ• एल सुब्रमण्यम, (मृदंग) (पदम भूषण)
डॉ• उमायलपुरम के सिवारामन (मृदंग) (पदम विभूषण)
पंडित शिव कुमार शर्मा (संतूर) (पदम विभूषण)
रविवार, 18 मार्च, 2018 6:00 शाम
कैपिटल सिटी मिन्सट्रेल्स (सहगान)
लोक और सुगम शास्त्रीय मालिनी अवस्थी (पदम श्री)