आईटीबी-बर्लिन में भारत ने "सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक पुरस्कार" जीता



11 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत ने आईटीबी-बर्लिन में इसके अंतिम दिन ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक पुरस्कार’ जीता है। ‘आईटीबी-बर्लिन वर्ल्ड टूरिस्ट मीट’ 7 मार्च से लेकर 10 मार्च, 2018 तक जर्मनी के बर्लिन में आयोजित की गई थी।

इसमें भारत का प्रतिनिधित्व पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के• जे• अल्फोंस ने पर्यटन मंत्रालय के दो पदाधिकारियों के साथ किया था।

100 से भी अधिक देशों ने ‘आईटीबी-बर्लिन मीट’ में अपने-अपने संबंधित पर्यटन मंत्रियों के माध्‍यम से शिरकत की।

इस दौरान भारत के ‘अतुल्य भारत (पर्यटन मंत्रालय)’ ने ‘योगी ऑफ द रेसट्रैक’ नामक एक लघु फिल्म प्रस्तुत की। इस लघु फिल्म को 60 घंटे में 3.2 मिलियन हिट्स मिले हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News