नि:शुल्क 20 दिवसीय कैप्सूल कोर्स का आयोजन



अनिल द्विवेदी, ब्यूरो इंडिया, इंडिया इनसाइड राष्ट्रीय।
सोनभद्र, 31 जुलाई। पुलिस लाइन सोनभद्र के सभागार में कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के अल्पसक्षम वर्ग के युवकों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस एवं अन्य राजकीय विभागों में सेवायोजन की तैयारी हेतु नि:शुल्क 20 दिवसीय कैप्सूल कोर्स का आयोजन किया गया था जिसका समापन पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अपने आर्शिवचन में सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि मैं कामना करता हूँ कि आप इस कैप्सूल कोर्स से प्राप्त ज्ञान से भविष्य मे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर इस जिले का नाम रोशन करेगें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्य व अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डा• अवधेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय कुमार कुशवाहा उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News