मेरठ ने कानपुर को 93 रनों से हरा ट्राफी पर किया कब्जा



---हरिओम पाण्डेय, सोनभद्र, 18 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज।

◆ 24वीं अखिल भारतीय सुभाष स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

एनसीएल बीना एरिया मे आयोजित हो रहे 24वीं अखिल भारतीय सुभाष स्मृति क्रिकेट के रोमांचक फाइनल मैच मे मेरठ क्रिकेट ने अपने 262/4 के स्कोर का पीछा करने उतरी कानपुर को मात्र 34.1 ओवरों मे 169 रनों पर ही समेट दिया।
टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण का कानपुर का निर्णय उस समय गलत साबित हुआ जब कानपुर के किसी गेदबाज का मेरठ के बल्लेबाजो पर कोई असर नहीं हुआ। मेरठ ने निर्धारित ओवरों मे चार विकेट के नुकसान पर कानपुर के लिए 262 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य बनाए। जिसमें शिवम बंसल ने सर्वाधिक 72रन एवं हर्ष ने 52, अंकुर ने 51 तथा प्रियम ने अपनी टीम के लिए 40 रन जोडें। कानपुर के शुभम नारायण, अभिषेक यादव एवं आदेश ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। बावजूद इसके भी कानपुर मेरठ के बल्लेबाजों पर पूर्ण रूप से नियंत्रण नहीं पा सके।
पहाड जैसे स्कोर का पिछा करने उतरी कानपुर की पुरी टीम मात्र 34.1 ओवर मे 169 पर ढेर हो गयी। कानपुर की ओर से अभिषक यादव ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 72रन बनाएं।
मैच मे अंपायर की भूमिका मे सतीश पाण्डेय, पवन यादव एवं सुधीर सिंह तथा स्कोरर अखिलेश त्रिपाठी रहे। मैच रेफरी एस.सिंह एवं मो.नदीम उदघोषक रहे।

प्रतियोगिता का समापन समारोह

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनसीएल के निदेशक तकनीकी (यो. एवं परि.) पी.एम.प्रसाद ने अपने संक्षिप्त संबोधन मे उन्होने खिलाडियों से खेल भावना के साथ खेलने के लिए कहते हुए कहा कि एनसीएल तथा कोल इंडिया हर तरह के प्रतिभा का समान करते हुए उन्हे आगे आने के लिए हर संभव मदद प्रदान करती है। इससे पूर्व एनसीएल बीना एरिया के महाप्रबंधक बिपिन कुमार ने प्रतियोगिता मे आए सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। समारोह मे सफल मंच संचालन परियोजना कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद शहवाज ने किया।

सर्वश्रेष्ठ गेदबाज-बल्लेबाज एवं मैन ऑफ द सीरिज

प्रतियोगिता मे अपनी गेदबाजी का लोहा मनावाने वाले मेरठ के गेदबाज अंकुर चौहान को सर्वश्रेष्ठ गेदबाज का खिताब दिया गया। जिसने प्रतियोगिता मे 8 विकेट झटके। वहीं मेरठ के ही शिवम बंसल जिन्होने फाइनल मे अपनी टीम के लिए विजयी 72 रन बना कर कुल तीन पारियों में 134 रन बना सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। 162 रन एवं 6 विकेट लेने वाले कानपुर के खिलाडी अभिषेक यादव को मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार दिया गया।

स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मनमोह लिया

डीएवी बीना की बच्चियों द्वारा ओ री चिरइया..! गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी को भाविक कर दिया, इससे पूर्व बच्चों ने स्वागत गीत के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया। बीना इंटर कालेज के बच्चों ने पंजाबी गीत प्रस्तुत किया।

ये रहे मौजूद

प्रतियोगिता के समापन समारोह मे बीना परियोजना के परियोजना अधिकारी एस.पी.सिंह, एनसीएल मुख्यालय के कल्याण विभाग के एस.एस.हसन, स्टाफ अधिकारी(कार्मिक) योगेश सिंह, स्टाफ अधिकारी(एम.एम.) बी.के.सिंह, वरीय प्रबंधक(असैनिक) के.मणि, स्टाफ अधिकारी(मेडिकल) डा.टी.हलदर, क्षेत्रीय खान सुरक्षा अधिकारी ए.एन.मालविय, सहायक प्रबंधक(कार्मिक/राजभाषा) बी.एल.राम, सहायक प्रबंधक(कार्मिक) देवेंद्र शर्मा, वरीय अधिकारी(कार्मिक/कल्याण) देवपाल साई, जेसीसी मेम्बर अशोक दूबे एवं अरूण कुमार दूबे, अजय कुमार, मनोज सिंह, जागेंद्र तिवारी, विजय, डीएवी के प्रधानाचार्य ए. के.सिंह, बीना स्कूल के प्रधानाचार्य शशिकांत मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News