आकस्मिकता निकासी : मेंढर सेक्टर



पुंछ, 18 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पुंछ जिले के तहसील मेंढर में गुरसई के निकट बालाकोट में रविवार 18 मार्च को अंधाधुंध मोर्टर शेलिंग के कारण सात व्यक्ति घायल हो गए थे जिसमें पांच ने आज दम तोड़ दिया। बचे हुए दो व्यक्तियों को हेलिकॉप्टर द्वारा जम्मू ले जाया गया।

132 एफएसी फ्लाइट से संबंधित हेलिकॉप्टर के क्रू फ्लाइट लेफ्टिनेंट मिततल एवं फ्लाइंग ऑफिसर आकाश तेजी से कार्रवाई करते हुए 12:00 बजे राजौरी उतरे। उन्होंने दो मिनट के भीतर 7 वर्ष की मौरीन और 10 वर्ष की नौरीन के साथ उड़ान भरी और 12 बज कर 39 मिनट पर जम्मू पहुंच गए जहां घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कर दिया गया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News