---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी, 23 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
★ बीएचयू रासेयो विशेष शिविर के तीसरे दिन काव्यपाठ से दी श्रद्धांजलि
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सुन्दरबगिया में आयोजित विशेष शिविर के तीसरे दिन पक्षियों को प्याऊ सहित विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ• नेहा पाण्डेय की देखरेख में चल रहे विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने भीषण गर्मी में जल की एक बूंद के लिए तरसने वाले पक्षियों के लिए जलप्याऊ की व्यवस्था की। स्वयंसेवकों के पांचों दलों को 2-2 मृदभांड दिए गए जिस पर प्रत्येक दल ने मनभावन दृश्यों को उकेर कर उसमें जल भर कर लाला लाजपत राय प्राथमिक विद्यालय परिसर के वृक्षों पर टांगा।
दूसरे सत्र में प्रोफेसर प्रभाकर सिंह ने स्वयंसेवकों से सरदार भगत सिंह के विषय में संवाद किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा• नेहा पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर भानु यादव, अंकुश गुप्ता, राघवेंद्र पांडेय, प्रदीप, लक्ष्मीकांत आदि ने ओजपूर्ण काव्यपाठ कर श्रोताओं को रोमांचित किया।