राहुल तिवारी ने बढ़ाया सुल्तानपुर का मान



---संतोष यादव, सुलतानपुर, 23 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले ने देश को एक और कृषि वैज्ञानिक देने का गौरव हासिल किया है। पिछले माह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित करायी गयी कृषि वैज्ञानिक परीक्षा में सुल्तानपुर जिले के कूरेभार विकास खण्ड के देवकली सरैया निवासी राहुल तिवारी ने चयनित हो कर यह गौरव हासिल किया है। राहुल तिवारी का चयन पौधों में लगने वाले रोगों से सम्बन्धित पादप रोग विज्ञान क्षेत्र में वैज्ञानिक के रूप में किया गया है। एक वैज्ञानिक के रूप में जिले का नाम रोशन करने वाले जगन्नाथ तिवारी के बड़े पुत्र राहुल तिवारी जिले के एक साधारण किसान परिवार में पैदा हुए। बचपन में यहीं पले बढ़े। वैज्ञानिक के रूप में चयन से राहुल के गांव में खुशी का माहौल है। शिक्षा के प्रति इनके रूझान को देखते हुए इनके पिता इन्हे दिल्ली ले कर चले गये। वहीं से इण्टरमीडिएट के बाद पंजाब कृषि विश्व विद्यालय से इन्होने बी0एस0सी0 ए0जी0 का कोर्स करने के बाद परा स्नातक डिग्री के लिए नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में प्रवेश लिया और यहीं से वे पादप रोग विज्ञान में शोध छात्र के रूप में शिक्षारत थे। संस्थान द्वारा वर्ष 2016 में इंट्री लेबल पर कृषि वैज्ञानिकों के चयन के लिए दो चरणों में यह परीक्षा कृषि क्षेत्र के 31 विभिन्न क्षेत्रों में चयन के लिए 180 पदों के लिए यह परीक्षा दो चरणों में आयेजित करायी गयी। जिसमें प्रारम्भिक स्तर की परीक्षा 16 मई 2017 से 21 मई तक देश भर के 23 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न करायी गयी जिसमें 22773 आवेदकों में से 16670 छात्रों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया था जिसमें से मात्र 2563 अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किये गये थे। इनमें से कुल 831 लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था जिसके बाद 9 नवम्बर से ले कर 5 फरवरी तक सम्पन्न हुए साक्षात्कार का परिणाम 23 फरवरी 2018 को घोषित किया गया। कुल 180 पदों में सामान्य अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 पद थे जिनमें पादप विज्ञान क्षेत्र में 13 बैज्ञानिक एस0सी0एस0टी0, ओबीसी और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों में चयन किये गये है। सामान्य वर्ग के कोटे की मात्र 7 सीटों में राहुल ने दूसरा स्थान हासिल किया है। कृषि वैज्ञानिक के रूप में चयन होने वाले राहुल तिवारी अभी 28 नवम्बर 2017 को बड़ौदा उ0प्र0ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में वित्तीय समावेशन प्रबन्धक श्री अजय द्विवेदी की पुत्री वर्तिका के साथ दाम्पत्य सूत्र बन्धन में बंधे हैं।अरेबिया की कर्मचारी विंग के अखिल भारतीय महासचिव शिवकरन द्विवेदी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री शशिकान्त पाण्डेय सहित विभिन सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई है कि राहुल की कोशिशों से घाटे का सौदा बन चुकी खेती को एक नया आयाम मिलेगा जिससे देश भर के किसानों का भला हो सकेगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News