क्षयरोग भय की बीमारी नहीं स्वयंसेवकों ने किया जागरूक



---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी , 24 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

★ बीएचयू रासेयो शिविर का चौथा दिन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा पाण्डेय के संयोजकत्व में शनिवार को सुंदर बगिया बस्ती में आयोजित विशेष शिविर का चौथा दिन विश्व टीबी दिवस पर केंद्रित रहा।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने अपने चेहरे पर विभिन्न प्रकार के आकर्षक चित्र बनाकर स्टॉप टीबी फाइंड टीबी क्योर टीबी आदि स्लोगन लिखकर बस्ती के लोगों को क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया । वहीं दूसरी ओर वर्ष 2018 के विश्व टीबी दिवस के थीम - वांटेड: लीडर्स फ़ॉर ए टीबी फ्री वर्ल्ड का जमकर प्रचार प्रसार किया गया।

शिविर के चौथे दिन के अतिथि बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के बायोफिजिक्स के प्रोफेसर बी. के.पांडा का व्याख्यान हुआ ।उन्होंने स्वयंसेवकों को परसेप्शन, ग्रुप एक्टिविटी एवं एमडीआर टीबी संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन शुभम मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन राघवेन्द्र पांडेय ने दिया ।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News