---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी , 27 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
★ बीएचयू रासेयो शिविर के छठवें दिन मना वर्ल्ड पर्पल डे
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा पाण्डेय के निर्देशन में सुंदर बगिया बस्ती क्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का छठवें दिन मिर्गी रोग के प्रति जागरूकता के लिए वर्ल्ड पर्पल डे पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएचयू पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर शिशिर बसु ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर किया गया खर्च खर्च नही , निवेश होता है - का तथ्य समझाया।उन्होने स्वयंसेवकों की स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित जिज्ञासाओं का भी समाधान किया ।
इसी कड़ी में मधुबन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और भ्रष्टाचार के मकड़जाल में फंसा शिक्षा तंत्र पर नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ।
प्रथम पहर में क्या हमारे समाज में वृद्धाश्रम होने चाहिए विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें निर्णायक की भूमिका में डॉ शिल्पा सिंह मौजूद रहीं ।
संचालन अंकुश ने किया ।आनंद आदि ने विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।