झारसुगुडा, ओडिशा, 01 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
कायस्थवाहिनी के वाहिनी प्रमुख गुरूदेव पंकज, कायस्थ के मिशन प्रगटोत्सव के तत्वावधान में आज ओडिशा झारसुगुडा में अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष नेताजी पटनायक, प्रदेश महासचिव प्यारेलाल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण श्रीवास्तव, राजनीति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विकास वर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमिला जी, चेयरमैन किशोर मोहंती, जीवन मोहंती, प्रशांत मोहंती, मानस जी, पटनायक जी व तमाम कायस्थ परिवारों ने मिलकर भगवान चित्रगुप्त का प्रकट उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया तथा पूजा-आराधना की। वहीं विशिष्ट लोगों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31मार्च, चैैत्र पूर्णिमा को ब्रह्मांड के उत्पत्ति कर्ता एवं विकास कर्ता, सभी जीवों की काया में स्थित उनके चित्त में गुप्त रहकर उनके अच्छे एवं बुरे कर्मों का लेखा-जोखा करने वाले उनके कर्मानुसार उन्हें फल देने वाले ब्रह्मांड के न्यायाधीश श्री चित्रगुप्त जी का प्रगटोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ विश्व के 49 देशों में निवास कर रहे हिन्दू कायस्थ जाति एवं सर्वसमाज के लोगों ने मिलकर मनाया।
धूमधाम से भजन कार्यक्रम कर सभी प्रभु की भक्ति में मंत्रमुग्ध रहे और भोजन की व्यवस्था से सभी ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का सफल समापन किया।