प्रधानमंत्री ने ओडिशा गठन दिवस - उत्कल दिवस पर अपनी शुभकामनाएं प्रदान कीं



नई दिल्ली, 01 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गठन दिवस के अवसर पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी।

अपने संदेश में, प्रधानमंत्री ने कहा, "देश को ओडिशा की महान संस्कृति और विरासत पर गर्व है। विभिन्न क्षेत्रों में शिखर तक पहुंच कर राज्य के लोगों ने राष्ट्र के विकास के रास्ते में एक अमिट छाप छोड़ी है।

भगवान जगन्नाथ हमेशा हमें आशीर्वाद देते हैं और मैं ओडिशा के लोगों द्वारा, आने वाले दिनों में प्रगति की ऊंचाई को छूने की कामना करता हूं।"

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News