जीएसटी के अंतिम मासिक संग्रह आंकड़े



02 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

जुलाई, 2017-मार्च 2018 अवधि में अदा किए गए जुलाई, 2017-फरवरी 2018 अवधि के लिए सीजीएसटी, एसजीएसटी, आईजीएसटी और उपकर (सेस) सहित जीएसटी के तहत राजस्‍व संग्रह आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं :

(आंकड़े करोड़ रुपये में)

माह
जीएसटी संग्रह

अगस्‍त
93,590

सितम्‍बर
93,029

अक्‍टूबर
95,132

नवम्‍बर
85,931

दिसंबर
83,716

जनवरी
88,929

फरवरी
88,047

मार्च
89,264

कुल
7,17,638

उपर्युक्‍त के अलावा 27,811 करोड़ रुपये का संग्रह मार्च महीने में आयात पर उपकर और आईजीएसटी के रूप में प्राप्‍त हुए। राजस्‍व विभाग हर महीने जीएसटी के तहत राजस्‍व संग्रह के आंकड़े जारी करता है, जिन्‍हें आम तौर पर आईजीएसटी के निपटान के ठीक अगले दिन जारी किया गया। इन आंकड़ों को सामान्‍यत: प्रत्‍येक महीने की 24 से लेकर 26 तारीख के बीच जारी किया गया। उपर्युक्‍त आंकड़े जीएसटी के तहत हुए संग्रह के लिए महीने के आखिर के आंकड़े हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News