राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के दल ने किया काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का भ्रमण



वाराणसी, 05 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के आठ सदस्यीय दल ने आज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान दल ने कुलपति कार्यालय में सर्वप्रथम कुलपति प्रो• राकेश भटनागर से मुलाकात की। कुलपति प्रो• राकेश भटनागर ने दल के सदस्यो का स्वागत किया। इसके उपरान्त दल ने विश्वविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों व अधिकारियों से केन्द्रीय कार्यालय के समिति कक्ष क्रमांक एक में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा नियमानुसार निराकरण कराये जाने का आश्वासन दिया।

इसके उपरान्त दल ने कुलपति प्रो• भटनागर, कुलसचिव डाॅ• नीरज त्रिपाठी, वित्ताधिकारी डाॅ• एस•बी• पटेल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियो सहित संस्थानों के निदेशकगण व संकायप्रमुख से मुलाकात की। दल के सदस्यों ने विश्वविद्यालय में अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओ एवं शिक्षको व कर्मचारियों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओ पर संतोष जताया तथा भविष्य में भारत सरकार से और अधिक सुविधाए दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

बैठक राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरपरसन नन्द कुमार साई, वाइस चेयरपरसन अनुसुइया उइके के अलावा सदस्यगण क्रमशः हरि कृष्ण दामोदर, हरशद भाई, चुन्नी लाल वासावा, माया चिन्तामन इवनाते, सचिव भारत सरकार राघव चन्द्रा, संयुक्त सचिव सिसिर कुमार राथो, सहायक निदेशक राजेश्वर कुमार उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग के कुल 1556 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है जबकि 55 शिक्षक एवं 267 गैर शिक्षण कर्मचारी है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News