सांस्कृतिक विरासत को सहेज रहा है संकटमोचन संगीत समारोह - आभा मिश्रा



---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी, 08 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● संगीत समारोह में अपनी टीम के साथ चित्र प्रदर्शनी देख मदर्स फार मदर की अध्यक्ष हुईं अभिभूत

देश में पहली बार मां गंगा की स्वच्छता के लिए महिलाओं को जागरूक करने की संकल्प के साथ इस महा अभियान से सीधे महिलाओं को जोड़ने के लिए गोस्वामी तुलसीदास की तपोस्थली बनारस के तुलसीघाट पर आभा मिश्र की परिकल्पना और संयोजन में गठित मदर्स फार मदर की अध्यक्षा आभा मिश्रा अपनी पूरी टीम के साथ संकटमोचन संगीत समारोह में लगी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। चित्र प्रदर्शनी में श्रीहनुमत की विभिन्न स्वरुपों का कलाकारों द्वारा जीवंत चित्रण, मिट्टी से बने काशी की पांच विभुतियों की मूर्ति और कैनवास पर कलाकारों द्वारा देश - दुनिया के 108 महान चित्रकारों की चित्रित की जा रही चित्रों को देख मदर्स फार मदर की दर्जनों सदस्याएं रोमांचित हुई।

इस अवसर पर आभा मिश्रा ने कहा कि संगीत के इस महाकुंभ में चित्र प्रदर्शनी भारतीय संस्कृति का संरक्षण कर रहा है वहीं भारत की विरासत को भी यहां लगी चित्र प्रदर्शनी चित्रों के माध्यम से सहेजने का कार्य कर रही है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News