राज्य की सीमा के भीतर सामान की आवाजाही के लिए 15 अप्रैल 2018 से ई-वे बिल प्रणाली की शुरूआत



10 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● आंध्रप्रदेश, गुजरात, केरल, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश में राज्य की सीमा के भीतर सामान की आवाजाही के लिए 15 अप्रैल 2018 से ई-वे बिल प्रणाली की शुरूआत

जीएसटी परिषद के निर्णयानुसार एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच सामान की आवाजाही के लिए 01 अप्रैल, 2018 से ई-वे बिल प्रणाली की शुरूआत की गई थी। इस तिथि से कर्नाटक में राज्य की सीमा के भीतर सामान की आवाजाही के लिए भी ई-वे बिल प्रणाली लागू की गई। योजना की शुरूआत होने के बाद से ई-वे बिल सफलतापूर्वक निकाले जा रहे हैं और 09 अप्रैल, 2018 तक 63 लाख से अधिक ई-वे बिल सफलतापूर्वक निकाले गए हैं।

15 अप्रैल, 2018 से निम्नलिखित राज्यों में राज्य की सीमा के भीतर सामान की आवाजाही के लिए ई-वे बिल प्रणाली लागू की जाएगी

1. आंध्रप्रदेश

2. गुजरात

3. केरल

4. तेलंगाना

5. उत्तरप्रदेश

इस राज्यों में ई-वे बिल प्रणाली की शुरूआत होने से सामान की आवाजाही में व्यापार और उद्योग जगत को ओर सुगमता मिलेगी। इससे राष्ट्रीय स्तर पर एकल ई-वे बिल प्रणाली को लागू करने में सहायता मिलेगी। संबंधित राज्यो में उद्यमी, व्यापारी और परिवाहक अंतिम तिथि का इंतजार करे बिना तुरंत ई-बे बिल पोर्टल https://www.ewaybillgst.gov.in पर पंजीकरण और नामांकन कर सकते हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News