11 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
एक अत्यधिक महत्वपूर्ण उपलब्धि में जोधपुर मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने 19.930 किलोग्राम अफीम की भूसी सहित 56.850 किलोग्राम अफीम पकड़ी। एनसीबी तथा अन्य किसी प्रवर्तन एजेंसी द्वारा अभी तक इस वर्ष में पकड़ी गई अफीम की सबसे बड़ी जब्ती है। यह जब्ती राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर पिपलाज टोल प्लाजा के निकट एक ट्रक से पकड़ी गई जो काफी समय से सूचना एकत्रित किए जाने के बाद संभव हो पाया। तीन आदमी गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए मादक द्रव्य का स्रोत झारखंड का चतरा जिला बताया जाता है।
एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि एनसीबी, मुम्बई की टीम ने मुम्बई हवाई अड्डे से उच्च ग्रेड की 4.300 किलोग्राम कोकीन का पकड़ा जाना है। यह चालू वर्ष के दौरान भारत में 4 किलो से अधिक कोकीन की जब्ती का दूसरा मामला है। पहली 4 किलो की जब्ती भी एनसीबी की टीम ने (कोचीन) में की थी। यह कार्रवाई इंटेलीजेंस आधारित थी, जिसमें दो विदेशी नागरिकों (पेरु) की वायुयान से उतरते ही जांच की गई और उनके कब्जे से कोकीन मिली। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।